करसोग। हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 11 अप्रैल, 2026 को एक दिवसीय करसोग प्रवास पर रहेंगे।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी 11 अप्रैल 2026 को दोपहर बाद 01 बजे करसोग पहुंचेंगे। वे सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत सांय 05 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।