रिज मैदान पर धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ली परेड की सलामी, प्रदेश वासियों को दी हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं

शिमला। 79वें हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली।इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगो का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से शामिल हुई जबकि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और कहा कि “15 अप्रैल 1948 को हिमाचल अस्तित्व में आया था। आज हमारा प्रदेश विकास के हर पैमाने पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। सरकार किसान, बागवान, कर्मचारी और युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। OPS को सरकार किसी भी हालत में बंद नहीं करेगी।प्रदेश में वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है बावजूद इसके सरकार विकास को प्रभावित नहीं होने दे रही है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *