रोहड़ू गोलीकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला शिमला ASP अभिषेक ने बताया कि घटना के बाद शुरू की गई जांच में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में रजत सोहता (28) पुत्र कमलेश सोहता, निवासी वीपीओ रोहड़ू (अपर बाजार), तहसील रोहड़ू, जिला शिमला तथा अमित उर्फ रोहित भापटा (32) पुत्र कृष्ण चंद, निवासी गांव मंधारली, डाकघर करासा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला शामिल हैं।

जिला शिमला ASP अभिषेक ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक जाने में जुटी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल अन्य किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह धार्मिक कार्यक्रमों में हथियार लहराना और फ़ायरिंग करना है ग़ैरक़ानूनी है। मामले में अगर किसी पुलिस जवान की भी लापरवाही पाई गई, तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *