
शिमला .नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कांगड़ा आगमन पर प्रदेश में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दे दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू , उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने राहुल गांधी का पारंपरिक अंदाज में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांगड़ा में पहले से ही तैयारियां जोरों पर थीं। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी के साथ माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।
बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा भरने के रूप में देखा जा रहा है।