शिमला कसुम्पटी के बल्देयां जिला परिषद वार्ड 18 से कांग्रेस ने ओम प्रकाश को बनाया उम्मीदवार, नामांकन भरने पहुंचे समर्थकों के साथ

शिमला। हिमाचल में पंचायतीराज चुनावो को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बल्देयां जिला परिषद वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस पार्टी ने ओम प्रकाश को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ओम प्रकाश ने शुक्रवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ शिमला ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। राजनीतिक तौर पर ओम प्रकाश को कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह का करीबी माना जाता है, जिसके चलते यह चुनाव क्षेत्र में काफी अहम माना जा रहा है।
ओम प्रकाश पूर्व में प्रधान भी रह चुके है।

नामांकन दाखिल करने के बाद ओम प्रकाश ने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और उसी कड़ी में बल्देयां वार्ड को भी विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ओम प्रकाश ने क्षेत्र की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए भरो
सा जताया कि उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *