शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल चार नगर निगमों के चुनाव प्रचार के लिये आज 12 मई से 15 मई तक चारों नगर निगम के दौरे पर रहेंगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज यहां बताया कि रजनी पाटिल आज दोपहर बाद 3 30 बजे सोलन पहुंचेगी। यहां नगर निगम सोलन का मेनिफेस्टो जारी करने के बाद वार्डो में रोड शो करेंगी व मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम शिमला रहेगा।
13 मई को रजनी पाटिल सुबह शिमला से मंडी के लिये रवाना होंगी। मंडी में विभिन्न वार्डो में चुनावी सभाएं संबोधित करेगी व मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगी। इसके अलावा प्रेसवार्ता भी करेंगी।इस दिन रात्रि विश्राम पालमपुर रहेगा।
14 मई को पालमपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डो में पार्टी प्रत्यशियों के पक्ष में वोट डालने के लिये रोड शो करेंगी। इसके पश्चात धर्मशाला को रवाना होंगी।
15 मई को धर्मशाला नगर निगम के विभिन्न वार्डो में रोड शो करेंगी व मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगी।
प्रभारी रजनी पाटिल चार नगर निगमों के चुनाव प्रचार के लिये आज 12 मई से 15 मई तक चारों नगर निगम के दौरे पर रहेंगी
इसके उपरांत दोपहर बाद 2 30 बजे दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगी।