फ्रांस के राजदूत ने कुल्लू में ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा की

कुल्लू। भारत में फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू ( Thierry Mathou) जिला कुल्लू के दो दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे।
भुंतर हवाई अड्डे पर हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन) एवं परियोजना निदेशक (HPDRRP), निशांत ठाकुर ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने बहुद्देशीय भवन के बैठक हाल में कुल्लू में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ (HPDRRP) की प्रगति की समीक्षा की गई। यह कार्यक्रम फ्रांसीसी एजेंसी, एएफडी की वित्तीय और तकनीकी सहायता से राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक द्वारा HPDRRP के उद्देश्यों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही, हिमाचल प्रदेश में आपदा जोखिम प्रबंधन की चुनौतियों और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
प्रस्तुति में अग्निशमन केंद्रों का विकास, एसडीआरएफ परिसर और हेलीपैड का निर्माण तथा प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली – EWS) की स्थापना पर चर्चा की गई।
इन सभी पहलों का मुख्य उद्देश्य राज्य में आपदा तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना है।
इसके पश्चात उन्होंने ने मौजूदा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) का दौरा किया और इसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
उन्हें नए DEOC भवन की प्रस्तावित योजना के बारे में जानकारी दी गई और जिले में आपातकालीन संचार एवं समन्वय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्विनी कुमार, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी सी नेगी, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *