दयानंद आदर्श विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा, छात्राओं ने मारी बाजी

कंडाघाट.कंडाघाट स्थित दयानंद आदर्श विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 91 प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अध्यापकों और अभिभावकों का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि इस बार भी विद्यालय की छात्राओं ने मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
विद्यालय की छात्रा यंशिका ने 700 में से 660 अंक प्राप्त कर 94.28 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कशिश ने 650 अंक लेकर 93 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यशिका ने 600 अंक हासिल कर 85 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसके अलावा गौरव ने 574 अंक प्राप्त कर 82 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सुमन सूद, प्रधानाचार्या रमा शर्मा तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *