राष्ट्रपति ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “ईद-उज-जुहा के अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर, हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *