ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजी गगरेट के लिए साक्षात्कार 4 व 5 को

ऊना। ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट – 1 और 4 राम नगर(गगरेट) के लिए पुरुष वर्ग में 50 पदों के लिए अप्रेंटिसेज की आवश्यकता है। साक्षात्कार 4 जून को सुबह 10.30 जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 5 जून को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आइटीआई एवं डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, 12वीं पास के लिए 12,750 रूपये, आइटीआई पास के लिए 13,250 रुपये तथा डिप्लोमा धारक के लिए 14,250 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बायोडाटा व मूल प्रमाणों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98166-47956 और 98057-70044 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *