एंटी चिट्टा अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (बॉयज) के लिए चयन परीक्षण कल

शिमला। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 में पहली एंटी चिट्टा अंडर-21 जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (बॉयज) का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए चयन परीक्षण 05 जून, 2026 को एम.सी ग्राउंड संजौली में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा। चयन परीक्षण के लिए खिलाड़ियों को जन्म तिथि का मूल प्रमाण व आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन परीक्षण के लिए खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा, प्रतिभागी जिला शिमला का निवासी होना चाहिए और प्रतिभागी का जन्म 01 जनवरी, 2005 को या उसके उपरांत होना चाहिए।

चैंपियनशिप के लिए अच्छी भागीदारी और सबसे अच्छे टैलेंट का चुनाव पक्का करने के लिए, सिलेक्शन ट्रायल आयोजित करवाए जा रहे हैं ताकि तीन डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल टीमें बनाई जा सके जो इस मशहूर टूर्नामेंट में शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए एंटी चिट्टा अभियान आरम्भ किया गया है जिसके तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख रुपये, रनर अप टीम को 50 हज़ार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपए की राशि ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 05 क्वार्टरफाइनल की टीमों को 20 हजार रुपए (प्रत्येक टीम) और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अटैकर, ब्लॉकर, सैटर व लिबेरो को 5 हजार रुपए (प्रत्येक खिलाडी) व स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *