हिमाचल के वाहनों से खालसा टैक्स वसूलना गलत, पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे CM सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह

 

Shimla…हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब में हिमाचल के वाहनों से खालसा टैक्स वसूले जाने को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं और दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समाधान टकराव से नहीं बल्कि बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल और पंजाब दोनों राज्यों की सरकारों को इस विषय पर बैठकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, क्योंकि दोनों राज्यों के नागरिकों का आपसी संपर्क और आवाजाही लगातार बनी रहती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलनी चाहिए और दोनों राज्य मिलकर ऐसा समाधान निकालें, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आपसी संवाद के माध्यम से इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *