नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 से 21 जून, 2026 तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का अपना पहला दौरा करेंगे।
इस दौरान, उपराष्ट्रपति 20 जून को लुकुंग गांव की यात्रा करेंगे, जहां वे स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद करेंगे और जीवंत गांव कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में की जा रही विकासपरक पहल का अवलोकन करेंगे।
उसी दिन बाद में, उपराष्ट्रपति युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उपराष्ट्रपति 21 जून को लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसमें युवा, सशस्त्र बल के जवान और विभिन्न संगठनों के सदस्य योग द्वारा समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए भाग लेंगे।