शिमला। हिमाचल प्रदेश के HRTC ड्राइवर-कंडक्टर की एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) परिवहन के साथ सवा दो घंटे चली मीटिंग के बाद हड़ताल टल गई है। ACS परिवहन ने HRTC कर्मचारियों की अधिकांश मांगे पूरी करने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आज रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
ACS के साथ मीटिंग के बाद ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार 12 महीने का 23 करोड़ का नाइट ओवर टाइम एक सप्ताह में देने को तैयार है। इसी तरह, एक वर्दी के 1.50 करोड़, 4-9-14 टाइम स्केल की बहाली और वेतन विसंगति को भी दूर करने का भरोसा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ACS ने हर महीने की पहली तारीख को सैलरी देने की बात भी मान ली है। इसी तरह, सरकार ने आंदोलन के दौरान जिन कर्मचारियों की ट्रांसफर की गई थी, उन्हें तबादला आदेश भी वापस लेने का आश्वासन दिया है। इसके बाद HRTC कर्मचारी अब हड़ताल नहीं करेंगे।
HRTC में ड्राइवर भर्ती को पहुंचे 2095 अभ्यर्थी
इससे पहले आज सुबह से 21 क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में में टेम्परेरी ड्राइवरों की भर्ती चल रही थी। इसके लिए लगभग 2095 आवेदन मिले। मगर अब इन्हें नियुक्ति नहीं दी जाएगी, क्योंकि HRTC ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर नही जाएंगे। सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 656 टेम्परेरी ड्राइवरों की भर्ती का निर्णय लिया था