शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू द्वारा 03 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे देव सदन सभागार कुल्लू में पांचवी कक्षा तक के बच्चों की कुल्लवी बोली में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कुल्लवी बोली में कुल्लू की वेशभूषा, खानपान, रीति-रिवाज तथा सांस्कृतिक धरोहरों में से किसी भी विषय पर दो से तीन मिनट तक बोलने के लिए समय दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने इस प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए बच्चों भेजने की इच्छुक स्कूलों से अपील की है कि इस प्रतियोगिता में बच्चों के नाम 02 जुलाई 2026 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय कुल्लू में भेज सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ एक अध्यापक अथवा अभिभावक की उपस्थिति भी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 01902 -222406, 98570-65800 पर संपर्क कर सकते हैं।