SHIMLA. लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जूनि के अणु में जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से जल्द निपटारे का आश्वासन दिया।
इस दौरान पंचायत के लोगों क्षेत्र से सम्बंधित कुछ मांग पत्र और प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किये जिन पर विक्रमादित्य सिंह ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।