एचपीपीटीसीएल ने सुख आश्रय कोष में 95 लाख रुपये का चेक भेंट किया

SHIMLA..मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीटीसीएल) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के लिए 95 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय कार्य के लिए कॉर्पोरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान से सुख आश्रय योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों के कल्याण, देखभाल और सहयोग को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सचिव (विद्युत) राकेश कंवर, एचपीपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक तथा उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एचपीपीटीसीएल अनिल कुमार शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।