भारी बारिश के कारण कुल्लू में आज होने वाला ड्राइविंग टेस्ट स्थगित, अब 13 जुलाई को होगा आयोजित

कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू अकांक्षा शर्मा ने जानकारी दी कि पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण कुल्लू के तहत आज 10 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाला ड्राइविंग टेस्ट को भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है।
इस ड्राइविंग टेस्ट को अब पुनर्निर्धारित किया गया है, जिसका आयोजन आगामी 13 जुलाई 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों को सूचित किया है कि वे अब संशोधित तिथि यानी 13 जुलाई 2026 को निर्धारित समय व स्थान पर परीक्षण के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 01902-225977 पर संपर्क किया जा सकता है।