प्रख्यात पर्यावरणविद अनिल जोशी और अनूप हजेला भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद अनिल जोशी और अनूप हजेला भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के विभिन्न राज्यों से आए वृक्ष मित्रों से संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे और पर्यावरण संरक्षण के सफल प्रयासों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
वृक्ष मित्रों के साथ करेंगे पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में देश के लगभग सभी राज्यों से ऐसे वृक्ष मित्र शामिल होंगे, जिन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पूसा परिसर में वृक्ष मित्रों के साथ पौधरोपण कर हरित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश देंगे।