जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक 3 अगस्त को

कुल्लू : जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक 3 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, कुल्लू में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास करेंगे।
   बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय अनुमोदन, नए प्रस्तावों एवं विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।