लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री 28-29 जुलाई को कुल्लू दौरे पर

कुल्लू : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28 एवं 29 जुलाई को जिला कुल्लू के प्रवास पर रहेंगे।
      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 9:45 बजे लारजी पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे सुचेहान-शांगढ़ सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे तथा ट्रेहरा पुल का भी शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निरीक्षण करेंगे।
     मंत्री 29 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 11:30 बजे कुल्लू से प्रस्थान कर भुंतर- मणिकर्ण सड़क का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे जरी पहुंचेंगे।