शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश के तहत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुशील कुमार को प्रोफार्मा आधार पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं, दूसरे आदेश में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के अधिकारी राहुल धीमान के स्थानांतरण से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। दोनों आदेश राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।