सोलन अस्पताल में पर्ची बनाने को लेकर विवाद, ‘पिक एंड चूज़’ के आरोपों के बीच युवती से तीखी बहस

सोलन-हिमाचल प्रदेश के सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची (ओपीडी रजिस्ट्रेशन) बनवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पर्ची काउंटर पर ‘पिक एंड चूज़’ यानी कतार की अनदेखी कर चुनिंदा लोगों की पहले पर्ची बनाने के आरोप लगे। इसी दौरान लाइन में खड़ी एक युवती ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसकी कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ तीखी बहस हो गई।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।