कुल्लू। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल (जिला कुल्लू) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 10 अगस्त, 2026 कर दिया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के प्राचार्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के विद्यालयों में कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/ nvs पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त निर्धारित थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से बढ़ाकर 10 अगस्त, 2026 किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
प्राचार्य ने जिला कुल्लू के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के कार्यालय दूरभाष नंबर 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा विद्यालय कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।