शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर की नोहराधार तहसील के गटलोग के समीप आज हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की तथा जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है।
सुक्खू ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।