1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी सरकार: सुखविंदर सिंह सुक्खू, एक करोड़ की बस खरीदने पर 50 लाख की सब्सिडी देगी सरकार, मुख्यमंत्री का ऐलान 200 हाइड्रोजन बसें भी होगी एचआरटीसी के बेड़े में शामिल, ग्रीन स्टेट की और तेजी से बढ़ रहे हिमाचल के कदम

हमीरपुर। प्रदेश सरकार हिमाचल के लिए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी इसके अलावा ग्रीन स्टेट की ओर हिमाचल तेजी से कदम बढ़ा रहा है इसके लिए 200 हाइड्रोजन बसें भी खरीदने की प्रदेश सरकार ने योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को बस स्टैंड हमीरपुर में 35 इलेक्ट्रिक बसों के बेडे को रवाना करते हुए कहा कि एक इलेक्ट्रिक बस एक करोड़ की आती है और जो भी बेरोजगार इस बस को खरीदेगा उसे सरकार 50 लाख रुपए की सब्सिडी देगी बेरोजगारों को इस योजना का फायदा उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी सरकार की रीढ़ है इस समय प्रदेश में निगम की 3000 बसें हैं इन्हें हर साल सरकार 800 करोड रुपए की ग्रांट देती है इसके अलावा निगम बसों की आमदनी से 800 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई करती है 5 साल में सरकार निगम को कुल 8000 करोड रुपए देगी। उन्होंने कहा कि निगम को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए इस पर काम किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि निगम में पेंशन देने का प्रावधान करने के लिए निगम को अपनी आमदनी से करना है सरकार 35 करोड़ रूपया पेंशन और 40 करोड़ रूपया वेतन के लिए भी देती है।

उन्होंने कहा कि सरकार जो नई बसें खरीदेंगे उसका पैसा सरकार देगी जब उन्होंने बजट में 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना रखी थी तो अधिकारियों को भी लगता था कि क्या कभी बसें खरीदी जाएंगी। लेकिन सरकार ने इन बसों को खरीद कर अपने लक्ष्य को पूरा किया है एक इलेक्ट्रिक बस प्रति किलोमीटर 38 रुपए में चलती है जबकि डीजल से बस 75 में चलती है इस लिहाज से आधे से भी ज्यादा बचत इलेक्ट्रिक बेसन से होगी। जो बेरोजगार इलेक्ट्रिक बेस खरीदेंगे उन्हें 50 लाख की सब्सिडी के अलावा हर महीने बस चलाने के लिए 75000 और सरकार की ओर से दिया जाएगा