शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने पक्ष और विपक्ष दोनों से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण तरीके से चलाने की अपील की। पठानिया ने कहा कि दोनों पक्षों को अपने मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा हो और जनहित के विषय प्रमुखता से उठाए जाएं।