शिमला । ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन संजौली कॉलेज की ओर से कालेज में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे 35 टीमों के 68 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।
रविवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन समारोह में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इसके अलावा कालेज की प्रिंसिपल भारती भांगड़ा ओर ओल्ड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशांत कपरेट ने भी मौजूद रहे। इस दौरान कुलदीप राठौर ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि खेल युवाओ में शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कॉलेज के पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच जुड़ाव भी मजबूत होता है।
उन्होंने ओल्ड स्टूडेंट छात्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों को अपने शिक्षण संस्थान से जुड़े रहकर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। इससे कॉलेज में खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।
राठौर ने कहा कि वे खुद संजौली कालेज से पढ़े है ओर एससीए के अध्यक्ष भी रहे और मुख्यमंत्री भी इसी कालेज से पड़े है।