हमीरपुर शहरी इलाके में सैकड़ो पालतू कुत्ते नगर निगम के पास सिर्फ 12 का ही रजिस्ट्रेशन, अब रजिस्टर नहीं करवाया तो लगेगा मोटा जुर्माना नगर निगम ने दी आखिरी चेतावनी

 

हमीरपुर। जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाले हुए हैं और उन्होंने नगर निगम के पास इसका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो आने वाले समय मे उन पर मोटा जुर्माना लगेगा। नगर निगम हमीरपुर ने पालतू कुत्तों के मालिकों को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द नगर निगम के कार्यालय में पहुंचकर अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवा।

हमीरपुर शहरी इलाके में पालतू कुत्तों की तादाद सैकड़ो में है लेकिन नगर निगम के पास अभी तक सिर्फ 12 लोगों ने ही इनकी रजिस्ट्रेशन करवाई है। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कई बार सूचित किया गया मगर शहर के लोग रजिस्ट्रेशन करवाने में दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं जिसका नतीजा है कि नगर निगम के पास भी उनकी पूर्ण सही जानकारी उपलब्ध नहीं है।

नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाले हुए हैं और निगम के कार्यालय में पहुंचकर उनकी रजिस्ट्रेशन नही करवाई है तो जल्द रेजिस्ट्रेशन करवाएं नहीं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर कहा जा चुका है लेकिन लोग दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं जिसके बाद अब सख्ती से इसका पालन किया जाएगा।