मोरसू के पास कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

 

भोटा/हमीरपुर। हमीरपुर जिला के भोटा के साथ लगते मोरसू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।