नेरवा। शिमला जिले के नेरवा बाजार में पास को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। मामला नेरवा बाजार में डुंडी माता मंदिर के समीप का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को हुई इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस थाना नेरवा में क्रॉस FIR दर्ज की गई हैं।
एक पक्ष की शिकायत पर FIR नंबर 40/2026 दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352 और 3(5) लगाई गई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर FIR नंबर 41/2026 दर्ज हुई है, जिसमें धारा 126(2), 115(2) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी है। घटना से संबंधित वीडियो फुटेज, उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।