शिमला। शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम ने एक युवक को 9.810 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 30.08.2026 को पुलिस टीम शोघी के पास नशे की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही बस की चैकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लाई गई। तलाशी लेने पर सीट से एक पारदर्शी पाउच बरामद हुआ, जिसमें 9.810 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पाया गया।
आरोपी की पहचान हितेश वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा, पुत्र जगदीश वर्मा, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला, आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में अभियोग संख्या 180/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में जाँच जारी है।