
शिमला/नाथपा। नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते आज 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक करीब 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में इस दौरान कुल संभावित जल प्रवाह लगभग 601 क्यूमेक्स रहेगा। इसमें रेडियल गेट से छोड़ा जाने वाला 520 क्यूमेक्स तथा एसएफटी से 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है।
परियोजना प्रबंधन ने बताया कि यदि नदी में पानी की आवक (Inflow) में और वृद्धि होती है, तो स्थिति के अनुसार अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है।
परियोजना प्रमुख ने लोगों से नदी-नालों तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।