माहूँनाग में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से एक की मौत; दो गंभीर घायल

करसोग। माहूँनाग के समीप देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, HP30 8165 नंबर की कार माहूँनाग के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन के पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई। वहीं, विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

डीएसपी करसोग चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।