करसोग में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न,,,अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और स्वच्छता व्यवस्था पर बल

 

 

करसोग। करसोग क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आज एसडीएम करसोग अलीशा चौहान की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल करसोग, सीएचसी अशला और पांगणा रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में करसोग के विधायक दीपराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा रोगियों और उनके तीमारदारों की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग ने बैठक में अवगत करवाया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों तथा सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।
बैठक में डीएसपी करसोग चांद किशोर, नगर पंचायत करसोग के अध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष उत्तम चौहान, बीडीसी अध्यक्ष, संबंधित पंचायतों के प्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।