सुक्खु सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान: ‘गौ मूत्र और गोबर वाली सोच आगे बढ़ी तो हम क्या खाक़ विश्व गुरु बनेंगे’,,,बोले-ऐसी सोच आगे बढ़ी तो हिन्दुस्थान दुबारा पाषाण युग में चला जाएगा

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। नेगी ने कथित तौर पर कहा कि यदि देश में ‘गौ मूत्र सोच’ और ‘गोबर वाली सोच’ आगे बढ़ती रही तो हम क्या विश्व गुरु बनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह की सोच जारी रही तो वह दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान दोबारा पाषाण युग में चला जाएगा।

मंत्री के इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। नेगी ने अपने बयान के जरिए देश में वैज्ञानिक सोच और आधुनिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की बात कही।

जगत सिंह नेगी इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। उनके कई बयानों पर राजनीतिक विरोधियों की ओर से आपत्ति जताई जा चुकी है और ये बयान हिमाचल से बाहर भी चर्चा का विषय बने हैं।