बी.वोक विभाग द्वारा पोर्टमोर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम

शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली के बी.वोक विभाग द्वारा पोर्टमोर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिमला के विद्यार्थियों के लिए एक एक्पोजर विजेट एवं वोकेशनल एजुकेशन अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, इसके महत्व तथा रोजगार एवं करियर की संभावनाओं से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान बी.वोक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा एक पावर पेंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को बी.वोक पाठ्यक्रम, व्यावसायिक शिक्षा की विशेषताओं तथा हॉस्पिटेलिटी & टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं भविष्य की करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों तथा कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में पोर्टमोर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कुल 36 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित और इंडस्ट्री – ओरिएंटेड एजुकेशन के महत्व को समझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।