कुल्लू। हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की ओर से कुल्लू में विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 13 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से 8 मामलों में संबंधित पक्षकार उपस्थित हुए।
सुनवाई के दौरान पति-पत्नी विवाद तथा भूमि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित आठ मामलों में से दो मामलों का निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं सुनवाई आगामी तिथि पर की जाएगी।
इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य रीना देवी एवं सरोज शर्मा, सदस्य सचिव बुशरा अंसारी, विधि अधिकारी यशपाल शर्मा, राधिका सूद, सोनिया शर्मा एवं विनय शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डीएसपी कुल्लू रोहित तथा महिला थाना प्रभारी ओमा ठाकुर भी मौजूद रहीं।