करसोग। राज्य सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खादरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान 59 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि 64 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, 28 लोगों के एचआईवी तथा 28 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत खादरा की प्रधान राम प्यारी, उपप्रधान योगेश्वर तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
शिविर में डॉ. ओनम गुप्ता, सुपरवाइजर निर्मला, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर नंदा शर्मा, स्थानीय सीएचओ सुषमा तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।