कस पंचायत के खरौन आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

जोगिंदर नगर। बाल विकास परियोजना अधिकारी दरंग के अंतर्गत कस पंचायत के खरौन आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए पात्र स्थानीय महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दरंग कुंदन हाजिरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित दस्तावेजों सहित सादे कागज पर अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय दरंग में जमा करवा सकती हैं। पद के लिए स्क्रीनिंग 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र होंगी। उम्मीदवार की आयु 23 अक्टूबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया के परिवारों की सूची में शामिल होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा हिमाचली स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है।
आंगनबाड़ी सहायिका को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। चयन निर्धारित नियमों एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, संबंधित अनुभव, विशेष श्रेणी तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। 23 अक्टूबर 2026 के बाद कोई अतिरिक्त प्रमाण पत्र अथवा दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पात्र इच्छुक महिलाओं से निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा करवाने तथा 28अक्टूबर को स्क्रीनिंग के लिए मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।