ग्राम पंचायत थाच थरमी में 86 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 79 के एक्स-रे किए

 

करसोग। ‘राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत खादरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 86 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान 79 एक्स-रे किए गए, जबकि 80 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 22 लोगों के एचआईवी, 22 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत थाच थर्मीं के प्रधान लीला धर तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।


शिविर में डॉ. भीष्म ठाकुर, सुपरवाइजर नानक चंद, रेडियोग्राफर जय सिंह, काउंसलर नंदा शर्मा तथा स्थानीय सीएचओ गीतिका तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।