नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में एक और पदक जीतने पर मुरली श्रीशंकर को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुरली श्रीशंकर की छलांग ने उन्हें पोडियम पर योग्य स्थान दिलाया। श्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में और भी सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट में कहा:
“मुरली श्रीशंकर के लिए एशियाई खेलों का एक और पदक!
उनकी छलांग ने उन्हें पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के पोडियम पर जगह दिलाई।
उन्हें बधाई। भविष्य में और भी सफलता की कामना: प्रधानमंत्री @narendramodi”