कुल्लू। विद्युत उपमंडल नगवाई के अंतर्गत 11 केवी पनारसा फीडर के अधीन आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल, नगवाईं ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की अनावश्यक शाखाओं की कटाई एवं छंटाई तथा जीओ स्विच की मरम्मत आदि कार्य 6 अक्तूबर, 2026 को किया जाना है।
इस कारण 11 केवी पनारसा फीडर के अंतर्गत आने वाले टकोली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सचाणी एवं आसपास के सभी क्षेत्रों में 6 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने इस आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपरोक्त क्षेत्रों की समस्त जनता से सहयोग की अपील की है।