स्कूल गेम चैंपियनशिप में शिमला कराटे एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, जीते 41 मेडल

 

शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में आयोजित दो दिवसीय स्कूल गेम चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 1 और 2 अक्टूबर को रोटरी क्लब शिमला द्वारा किया गया, जिसमें शिमला के विभिन्न स्कूलों के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में शिमला कराटे एकेडमी के 41 बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 41 मेडल अपने नाम किए। इनमें 12 गोल्ड, 14 सिल्वर और 15 ब्रोंज मेडल शामिल रहे।

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में शैव्या चौहान, कार्तिक सकलानी, रेहान क्लाइक, आरिब, आरव चांदता, हर्षित, सार्थक सूद, अवंतिका श्याम, रिद्धिमा रघुवंशी, नायरा, काव्यांश शर्मा और हर्षिता कुमारी शामिल हैं।
सिल्वर मेडल तनिष्क चौहान, इसाक पॉल, रूहान चांदता, आरुष धीमान, मितांश भट्टी, प्रणव मेहता, चंचल कुमारी, ईशान्वी, समायरा ठाकुर, ईशानी चौहान, अद्विक, विद्युत, आदर्श ठाकुर और अमन ठाकुर ने जीते।
वहीं ब्रोंज मेडल सक्षम वर्मा, लक्ष्य कालता, अयांश ठाकुर, आद्यंत ठाकुर, ईक्षित सकलानी, मृदुल कश्यप, कृति कालता, रूही बारवाल, शिवन्या बारवाल, तन्वी सकलानी, शिवन्या, पार्थ ठाकुर, भाविका ठाकुर, निखिल पंडित और काशवी ने अपने नाम किए।

शिमला कराटे एकेडमी के फाउंडर एवं जनरल सेक्रेटरी सेंसेई नारायण सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत कम समय में प्रतियोगिता के लिए तैयारी की थी और इसके बावजूद उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली चैंपियनशिप के लिए बच्चे और बेहतर तैयारी करेंगे तथा इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखने का प्रयास करेंगे।