नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अंतिम पंघाल को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को अनुकरणीय बताया और कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
मोदी ने अंतिम पंघाल को निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह देश के लिए और अधिक गौरव लेकर आएंगी तथा अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
“एशियाई खेलों में अंतिम पंघाल का रजत पदक जीतना वास्तव में अनुकरणीय है! महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। वह देश के लिए निरंतर अधिक गौरव लाती रहें और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करें, ऐसी मेरी कामना है: PM@narendramodi”