प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्याग और तप की देवी मां महागौरी की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो तथा हर किसी को यश और कीर्ति प्राप्त हो।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो। हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है।”