शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशभर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत करता है बल्कि यह संदेश भी देता है कि बुराई का अन्त हमेशा निश्चित होता है।