पूर्व मुख्यमंत्री ने चौपाल में सुनी ‘मन की बात’, वोकल फॉर लोकल और प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

चौपाल।  चौपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में युवाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों, प्राकृतिक खेती को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प में जुड़ने की अपील की।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, स्थानीय विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, जिला परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फालटा, रोहड़ू से भाजपा प्रत्याशी शशिबाला तथा शिमला के भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।