
शिमला। करवा चौथ के पावन अवसर पर राजधानी शिमला में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं को शाम के समय चांद निकलने का इंतजार रहा। चांद के दीदार होने पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी चांद के दर्शन किए और त्योहार की खुशियां साझा कीं।
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा की तैयारियां कीं। इस पर्व पर परिवारों में भी उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं के लिए करवा चौथ केवल व्रत रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और पति-पत्नी के बीच मजबूत रिश्ते का प्रतीक भी माना जाता है।
वहीं, करवा चौथ के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला शिमला पुलिस प्रशासन की ओर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर 25 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए।
इस अवसर पर एक महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए पति के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना व्यक्त की। राजधानी शिमला में करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक आस्था, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।