सोरता पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर में 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और 51 के एक्स-रे किए

करसोग। राज्य सरकार के ‘घर-द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरता में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 55 लोगों ने स्वास्थ्य जांच गया।

शिविर के दौरान 51 लोगों के एक्स-रे भी किए गए, जबकि 45 लोगों के रक्तचाप एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 26 लोगों के एचआईवी तथा 26 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस संबंधी परीक्षण किए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत सोरता के प्रधान उमा दत्त तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि समय पर बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांगना के चिकित्सक डॉ. अमित कौशल, सुपरवाइजर मीना जमवाल, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर नंदा शर्मा, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) वीना मेहता तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।